Search
Close this search box.

जवाहर नवोदय विद्यालय ब्योहारी (मऊ) मे पालक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय ब्यौहारी (मऊ) मे दिन 11 बजे से समस्त पालकों की बैठक प्राचार्य श्रीमती उमा रावत जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सर्व सम्मत से प्रस्ताव पारित कर सभी उपस्थित अभिभावकों की सहमति से 15 सदस्य चुने गए। उक्त संघ के पदेन अध्यक्ष संबधित विद्यालय के प्राचार्य होते हैं।और सदस्य अविभावक होते हैं।जिसमें ब्लाक जयसिंहनगर से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय को सदस्य बनाया गया है।ज्ञात हो कि श्री पांडेय की होनहार पुत्री विधि पांडेय इस बर्ष 2023 -24 की आयोजित जवाहर नवोदय विधालय की परीक्षा मे ब्लॉक जयसिंहनगर से सामान्य कोटे से परीक्षा में उत्तीर्ण कर टाप की थी।इनकी बड़ी पुत्री विभा पांडेय ने भी जवाहर नवोदय विधालय ब्योहारी मऊ से हायर सेंकंड्री स्कूल से की थी।जो आज उज्जैन से बी टेक कर रही है।
उक्त पालक शिक्षक संघ के पदेन अध्यक्ष प्राचार्य होते हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतिका तिवारी, भाजपा नेता अरुण गौतम,भाजपा नेता यमुना प्रसाद मिश्रा,भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष करकी राजेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी,मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष रावेन्द्र शर्मा,मिडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, यस यल पड़वार, ओम प्रकाश पनिका, बीरेंद्र सिंह, रामनरेश, सहित विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं आदि सभी उपस्थित जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

buland aawaj
Author: buland aawaj

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!