Search
Close this search box.

प्रदेश अध्यक्ष की FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ हुई FIR भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीति का जीता-जागता उदाहरण है।लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सभी को हक है,लेकिन सरकार के कुशासन का सच बताने पर FIR,इस सरकार के डर का प्रमाण है।सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल ने मध्य प्रदेश भाजपा सरकार का फूंका पुतला एवं सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।उक्त प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, मोहम्मद यूसुफ राजेश सोंधिया , सुफियान खान,अभिषेक शुक्ला, सबी खान बंटी, निशांत जोशी ,सोनू चौबे ,शेख आबिद,मोहसिन खान, मुशरान खानश्री, नमो गर्ग, सनी खान ,अलीम खान ,शिवम गोस्वामी, निभम रजक एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

buland aawaj
Author: buland aawaj

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!